पूरे शरीर में खुजली होने का क्या कारण होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 11:37

शरीर में खुजली होना बहुत ही सामान्य है. यह कीड़े के काटने, एलर्जी, फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण समेत कई वजहों से हो सकती है लेकिन बार-बार हो रही खुजली को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अग्नाशय के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकती है.

बीमारी: इन पांच कारणों से शरीर में हो सकती है खुजली, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे :-

कुछ लोगों को कुछ तरह के खाने से एलर्जी होती है। अगर वो लोग ऐसा भोजन करते हैं, तो उन्हें खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ लोगों को किसी दवा के साइड-इफेक्ट के कारण भी खुजली हो सकती है। 

केमिकलयुक्त सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से भी खुजली हो सकती है। इसके अलावा केमिकलयुक्त हेयर डाई या हेयर कलर के इस्तेमाल से भी खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि इस संबंध में आप पहले डॉक्टर से राय ले लें। 

किडनी की बीमारी या थायरॉयड की समस्या हो तो भी खुजली हो सकती है। इसके अलावा विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में आयरन की कमी से भी कई बार खुजली की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए। 

सूखी त्वचा भी खुजली का एक मुख्य कारण होती है। इसके अलावा अगर आपको किसी तरह के कीड़े ने काट लिया या जब त्वचा सोरायसिस (त्वचा संबंधी विकार) जैसी समस्या का सामना करती है, तब भी खुजली की समस्या पैदा हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info